फैज़ाबाद: नगर कोतवाली क्षेत्र के वजीरगंज जप्ती के पास उधारी का पैसा मांगने पर दबंगों ने दुकानदार को पीटा
नगर कोतवाली क्षेत्र के वजीरगंज जप्ती के पास चाय की दुकान करने वाले दुकानदार को दबंगों ने उधारी का पैसा मांगने पर पीट दिया। दर्ज एफआईआर में बड़ा रमना रीडगंज निवासी दीपक यादव ने बताया कि वजीरगंज स्थित उनकी चाय की दुकान पर ओमपुरम कॉलोनी निवासी कुछ लोग अक्सर चाय पीते थे।