फुलवरिया: सेलार कला गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से नाले में गिरे वृद्ध, युवकों ने अस्पताल पहुंचाया, हालत गंभीर
फुलवरिया थाना क्षेत्र के सेलार कला गांव के समीप शुक्रवार की सुबह करीबी 11 बजे एक 74 वर्षीय वृद्ध सड़क किनारे नाले में घायल अवस्था में गिरा पाया गया। घायल वृद्ध को तीन युवकों ने निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने स्थिति चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज रेफर कर दिया।