झुंझुनू: ग्रामीण गैर कृषि विकास अभिकरण रुडा ने झुंझुनू के रेस्टोरेंट में कार्यशाला का आयोजन किया, सैकड़ों महिलाओं ने की शिरकत
ग्रामीण गैर कृषि विकास अभिकरण रुडा के नेतृत्व में झुंझुनू के निजी रेस्टोरेंट में गुरुवार दोपहर 12:00 के आसपास एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,कार्यशाला में सैकड़ो हस्तशिल्प और दस्तकारी का काम करने वाली महिलाओं ने शिरकत की,आए हुए अतिथियों ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से हस्तशिल्प और दस्तकारी में मिलने वाली सहायता और योजनाओं की जानकारी दी