रसूलाबाद: थाना पुरवा में तेज रफ्तार बाइक ने मासूम की जान ली, परिजनों में मचा कोहराम
रसूलाबाद क्षेत्र के थानापुरवा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार शाम एक अनियंत्रित बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 6वर्षीय मासूम ऋषभ राजपूत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है रसूलाबाद क्षेत्र के थानापुरवा निवासी राकेश के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई