बालाघाट: लंगर में उबलती दाल के गंजे में गिरा रसोइया, बचाने में जीजा भी झुलसे
मेंहदीवाड़ा निवासी 34 वर्षीय जाबिद शेख 9 अप्रैल को रामपायली में मनोज बाबा के यहां आयोजित ऊरूस में लंगर बनाने का कार्य कर रहे थे। शाम करीब 6 बजे दाल पकने के बाद जब वे गंजा उतार रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगडऩे से वे सीधे उबलती दाल के गंजे में जा गिर गया। घटना देख मौके पर मौजूद उनके जीजा मोहम्मद शोकत अली ने बिना देर किए उन्हें बाहर निकालने