बिश्रामपुर: रेहला में छात्राओं को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर शुरू हुआ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान
विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत मुख्य कस्बा रेहला में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ,कार्यक्रम का उद्घाटन पलामू सिविल सर्जन डॉ अनिल सिंह,चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र कुमार,बीपीओ मणि कुमार पाण्डेय,बिपयम पंकज पाण्डेय,बिनोद तिवारी व मिथलेश दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया