लोहरदगा: लोहरदगा में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से लोगों को राहत, किसानों के लिए वरदान बनी वर्षा, जनजीवन प्रभावित।
लोहरदगा जिले में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। एक ओर लगातार हो रही वर्षा से किसानों को खेती-किसानी में लाभ मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। इसी बीच शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया।