सिंघवारा: कुमरपट्टी में तेज रफ्तार डंपर ने 25 वर्षीय लक्ष्मण कुमार ठाकुर को कुचला, मौके पर हुई मौत
दरभंगा-मुजफ्फरपुर NH-27 पर सिमरी थाना क्षेत्र के कुमरपट्टी में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार 25 वर्षीय लक्ष्मण कुमार ठाकुर को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लक्ष्मण दिल्ली में नौकरी करते थे और तीन महीने पहले ही घर लौटे थे। घर में शादी की खुशियां थीं, लेकिन बारात से लौटने के कुछ ही घंटों बाद यह हादसा हो गया और खुशियां मातम में बदल गईं।