पटना ग्रामीण: गांधी मैदान के गेट नंबर 10 के पास एक लेखक के साथ अपराधियों ने की मारपीट, चेन और सामान लूटा
पटना के गांधी मैदान इलाके में एक लेखक के साथ लूट हुई है। अपराधियों ने झांसा देकर पहले गांधी मैदान के गेट नंबर 10 के पास बुलाया। उसके बाद लेखक के साथ मारपीट कर उसकी चेन और सामान छीन ली। पीड़ित अमन पांडे ने बताया कि वह आरा का रहने वाला है। भोजपुरी और हिंदी गाने लिखता है। इस सिलसिले में गाना लेने के लिए एक युवक ने उसे गांधी मैदान के गेट नंबर 10 के पास बुलाया था