रहुई: मिर्ज़ापुर में भागवत कथा के पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Rahui, Nalanda | May 17, 2026 नगर पंचायत रहुई के मिर्जापुर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा पंडाल में शाम से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवाओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम शुभम जी महाराज ने कथा वाचन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की लील