सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बरहट थाना क्षेत्र में गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी कुमार संजीव ने किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पूजा पंडालों का जायजा लेकर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। उक्त जानकारी 8 बजे दी।