धमतरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर केंद्रित प्रगति पथ यात्रा का आयोजन हुआ। सांसद रुपकुमारी चौधरी समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे। यात्रा में अटल परिसर, नया रेलवे स्टेशन, भारतमाला परियोजना सहित जिले के विकास कार्यों का अवलोकन किया गया।