औरैया: कस्बा खानपुर में सरिया फैक्ट्री के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल, एक को किया गया रेफर
औरैया जनपद में बुधवार को एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना खानपुर रोड पर स्थित सरिया फैक्ट्री के सामने हुई, जहां आमने-सामने आ रही दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों की पहचान नाजिम खान (25 वर्ष) पुत्र लईक खान निवासी खानपुर और मृदुल शुक्ला (24 वर्ष) पुत्र चंद्र न