जीरापुर: खाताखेड़ी गांव में पाटीदार समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई
छापीहेड़ा के समीप खाताखेड़ी गांव में कल 6 मई 2026 दिन बुधवार को पाटीदार समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन होने जा रहा है। जिसको लेकर आज मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे से गांव के बीच स्थित राधा कृष्ण मंदिर और हनुमान जी के मंदिर से ध्वज यात्रा के साथ भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त ग्रामवासी बैंड बाजे और ढोल नगाड़े के साथ नाचते गाते हुए,