मुंगेर को जोड़ने वाले श्री कृष्णा सेतु पर सोमवार देर रात 2 ट्रकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ड्राइवर की मौत हो गई है। हादसा रात करीब 2 बजे हुआ। साहेबपुर कमाल की ओर से आने वाले ट्रक पर अनाज लदा था, वहीं मुंगर की तरफ से आने वाले ट्रक पर बालू लदा था। बालू को जमुई से सुपौल ले जाया जा रहा था।