पटना ग्रामीण: बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए नदियों को जोड़ने की योजना पर काम हो: एयरपोर्ट पर बोले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
बाढ़ प्रभावित जिलों का निरीक्षण कर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मंगलवार की शाम दिल्ली रवाना हो गए। शाम 4:30 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि जल्द ही पीएम और सीएम से मुलाकात करूंगा ताकि बाढ़ के अस्थाई समाधान को लेकर नदियों को जोड़ने की योजना पर काम हो।