मड़ियाहू: सरसों तेल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
जौनपुर। मड़ियाहूं क्षेत्र के परसत (बेलवा) स्थित एक सरसों तेल फैक्ट्री में रविवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी त