एगारकुंड: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र में स्थित बीएसके कॉलेज मैथन में जड़ा ताला
विनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय के कैंपस में एक छात्र पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने बीएसके कॉलेज मैथन के मुख्यगेट में ताला जड़ दिया। इसके बाद छात्र काफी देर तक धरने पर बैठे रहे। परिषद के नगर कार्यालय मंत्री राकेश कुमार ने बताया कि विनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय में गुंडों का गढ़ बन गया है।