एगारकुंड: हटिया मोड़ के समीप ट्रक ने मारुति व बाइक को मारी जोरदार टक्कर, घटना में 1 महिला सहित 2 लोग गम्भीर रूप से हुए घायल
जीटी रोड पर स्थित हटिया मोड़ के पास शुक्रवार की रात एक ट्रक ने मारुति व बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मारुती व बाइक के परखच्चे उड़ गए। साथ ही इस दुर्घटना में एक महिला सहित 2 लोग घायल हो गए। इस दौरान भमाल पंचायत के मुखिया पति जोगेंद्र यादव व निरसा थाना के ASI सुबोध कुमार सिंह ने सभी घायलों को निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।