नए वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बुधवार रात्रि 10:00 बजे पैदल फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी नागरिकों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीमें निरंतर फील्ड में तैनात हैं।