बेगूसराय: 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के लिए कारगिल भवन में DDC की बैठक, दिए गए निर्देश
8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर की अध्यक्षता में बुधवार की दोपहर 2:00 बजे कारगिल होने में बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान डीडीसी ने सभी विभागों के पदाधिकारी को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया तथा महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर प्रत्येक विभाग को निर्देशित किया.