दरभंगा: सुरहाचट्टी चौक स्थित जगदंबा फ्यूल सेंटर पर CNG स्टेशन का शुभारंभ, अब सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक मिलेगी सुविधा।
दरभंगा। दिल्ली मोड़ से कुशेश्वरस्थान मार्ग के बीच सुरहाचट्टी चौक स्थित भारत पेट्रोलियम के जगदंबा फ्यूल सेंटर पर बुधवार को सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ किया गया। कंपनी के अधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पंप संचालक ज्योति कुमार चौधरी ने फीता काटकर सीएनजी सुविधा का उद्घाटन किया।