धमतरी: सब्जी लेकर घर आ रहा युवक, मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरने से गई जान
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बगदेही निवासी भोलाराम यादव 19 जून को गांव में लगे साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गया था। सब्जी खरीद कर वापस आते समय मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से गिर गया। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए धमतरी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान आज सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई।