लोहरदगा इंटक अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे कहा कि कुछ समाचार पत्रों के माध्यम से यह जानकारी सामने आई है कि लोहरदगा- गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक में एक वरिष्ठ इंटक नेता को सह-संरक्षक बनाए जाने की बात कही गई है, जो पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इंटक संगठन में इस प्रकार का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।