गुना नगर: एडीआर भवन में समाधान आपके द्वारा योजना के तहत लगा शिविर बड़ी संख्या में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे लोग
गुना में समाधान आपके द्वारा योजना के तहत अदर भवन में शिविर लगा। प्रधान जिला न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह राजपूत जिला न्यायाधीश राकेश शर्मा के मार्गदर्शन में, 24 फरवरी शनिवार को शिविर में राजस्व,पुलिस, वन, विद्युत और नगरीय निकाय विभाग के मामलों का, आपसी समझौते से निराकरण कराया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे लोगों के लाइसेंस बनाए गए।