चरखारी: ग्राम बिहारी में एक युवक की कुएं में गिरने से हुई मौत, परिवार में मच गया हड़कंप, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के ग्राम बिहारी निवासी लेखराम कुशवाहा पुत्र हरलाल कुशवाहा उम्र 25 साल रविवार को संदिग्ध अवस्था में कुएं में गिर गया। जिसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया और आज शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम कराया है। पुलिस द्वारा यह जॉच की जा रही है कि मामला आत्महत्या या दुर्घटना है।