दुधि: जोरूखाड गांव में ट्रक ने युवक को कुचला, हुई दर्दनाक मौत, पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव निवासी 23 वर्षीय चंद्रमणि यादव उर्फ पारस की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात करीब नौ बजे वह घर से घरेलू सामान लेने निकला था। सामान लेकर वापस लौटते समय रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेपी इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया।