पन्ना: धरमपुर में 11 लाख पार्थिव शिवलिंग बनाने का लिया गया संकल्प, 30 दिसंबर से रुद्र महा अभिषेक का होगा शुभारंभ
Panna, Panna | Dec 29, 2024 ग्राम पंचायत के हनुमान मंदिर में 11 लाख पार्थिव शिवलिंग बनाने का संकल्प लिया गया है। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की शुरुआत 30 दिसंबर से रुद्र महा अभिषेक के साथ होगी। आयोजन के दौरान, 11 लाख 11 हजार 11 पार्थिव शिवलिंग बनाए जाएंगे, जो 7 जनवरी तक पूर्ण होंगे। 8 जनवरी को इन शिवलिंगों का विसर्जन पहाड़ीखेड़ा बांध में किया जाएगा।