पन्ना: ज़िले में आगामी 3 दिनों तक नहीं होगी धान ख़रीदी, स्लॉट बुकिंग की वैधता बढ़ाई गई
Panna, Panna | Dec 29, 2024 पन्ना जिला कलेक्टर ने जानकारी दी है कि शासन के निर्देशानुसार 30 दिसंबर, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन खरीदी केंद्रों पर नहीं किया जाएगा। इन तीन दिनों में केंद्रों पर उपलब्ध धान का परिवहन और सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित किया जाएगा।