पन्ना: पन्ना टाइगर रिज़र्व में 3 शावकों के साथ दिखी P-151 बाघिन, पर्यटकों में उत्साह
Panna, Panna | Dec 29, 2024 पन्ना टाइगर रिज़र्व में आज सुबह 9:00 बजे पर्यटकों ने P-151 बाघ को तीन शावकों के साथ देखा। इस दुर्लभ नजारे ने पर्यटकों में रोमांच और उत्साह बढ़ा दिया। वन विभाग ने इस दृश्य की पुष्टि करते हुए इसे बाघ संरक्षण प्रयासों की सफलता बताया है। शावकों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है।