छीपाबड़ोद: छीपाबडौद क्षेत्र में 5 घंटे बिजली रहेगी बंद
छीपाबड़ौद में शनिवार को अजनावर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पांच घंटे के लिए बाधित रहेगी। विद्युत वितरण निगम ने आवश्यक रखरखाव और लाइन कार्य के चलते यह सूचना जारी की है। सहायक अभियंता (ओ एंड एम) नीरज कुमार ने बताया कि 220 केवी जीएसएस कवाई से निकलने वाले 33 केवी फीडर संख्या-05 अजनावर पर आवश्यक लाइन कार्य किया जाएगा। इसके कारण 33/11 केवी उपकेंद्र