गभाना: नगौला में अज्ञात कारणों से किसान के खेत में लगी आग, 10 बीघा गेहूं का लांक जलकर हुआ राख
गभाना क्षेत्र के गांव नगौला में किसान राजेश कुमार शर्मा ने अपने खेतों में गेहूं की फसल काटने के बाद लांक को एक जगह एकत्रित करके रख रखा था। बुधवार देर रात्रि में करीब 1:30 बजे लांक में अाग लग गई। जानकारी होने पर किसान का परिवार व ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और आग को बुझाने का अथक प्रयास किया, लेकिन आग ने अग्र रूप धारण कर लिया।