धौलपुर: सागर पाड़ा चौकी के पास ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु हुए घायल
सागर पाड़ा चौकी क्षेत्र में आज मंगलवार सुबह 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सौरव और शैलेंद