धौलपुर: मनियां रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला एक युवक का शव, मौके पर पहुंची जीआरपी
दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक मनियां रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को दोपहर 12 बजे एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मृतक की पहचान भरतपुर के रणजीत नगर निवासी के रूप में हुई। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी हजारीलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को जिला अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवा दिया है। जीआरपी ने मृतक के परिजनों को सूचित किया है। परिजन के आने के बाद दी जाने व