सिसई: रेड़वा कुचई टोली में जेठ जत्रा का आयोजन, तैयारियां पूरी
Sisai, Gumla | May 20, 2026 सिसई प्रखंड क्षेत्र के रेड़वा पंचायत स्थित रेड़वा कुचई टोली में बृहस्पतिवार को जेठ जत्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए तैयारी पूरी हो गई है। इस अवसर पर दूर-दूर से अनेक खोड़ा दल पारंपरिक वेशभूषा में आएंगे।साथ ही साथ नगाड़ा मांदर एवं अन्य वाद्य यंत्र के साथ अपने सांस्कृतिक नृत्य संगीत का प्रदर्शन करेंगे।