बीकानेर: नापासर थाना पुलिस ने जयपुर जोधपुर बाईपास स्थित होटल से अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत नापासर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जयपुर-जोधपुर बाईपास पर पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान एक होटल से अंग्रेजी और देशी शराब बरामद की। कार्रवाई में आरोपी युवक रामरख जाट को गिरफ्तार किया गया है। नापासर थाना अधिकारी लक्ष्मण सुथार ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में की गई। पुलिस ने बताया