चंदवारा: चंदवारा के चौराही में आधी रात को शर्मसार हुई इंसानियत, घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी ऐनुल मियां फरार
चंदवारा थाना क्षेत्र के चौराही गांव में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मंगलवार को सुबह 8 बजे आरोप लगाया है कि सोमवार देर रात करीब 12 बजे गांव के ही रहने वाले ऐनुल मियां (पिता–अकबर मियां) ने उसके घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया।