आगरा: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 13 साल से फरार 50 हजार के इनामी अभियुक्त को ISBT मथुरा रोड से किया गया गिरफ्तार
Agra, Agra | Nov 10, 2024 आगरा की थाना न्यू आगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 13 सालों से फरार चल रहे एक 50 हजार के इनामी अभियुक्त को आईएसबीटी मथुरा रोड से गिरफ्तार किया है, इसके कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं ₹900 की नगदी भी बरामद की है।