आगरा: आगरा फोर्ट स्टेशन पर घूम रहे बालक को जीआरपी ने बरामद कर परिजनों को सुपर्द किया
Agra, Agra | Nov 10, 2024 जीआरपी आगरा फोर्ट पुलिस का एक सराहनीय कार्य सामने आया है, जिसमें पुलिस को एक बालक स्टेशन पर घूमते हुए मिला, उससे पूछताछ की गई तो पता चला के बालक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह घर जाने में असमर्थ है, जीआरपी आगरा फोर्ट ने उसके परिजनों को सूचना दी, और बालक को परिजनों के सुपर्द कर दिया, बालक को पाकर परिजनों ने आगरा फोर्ट पुलिस की सराहना की है।