कोरांव विधायक राजमणि कोल ने बुधवार को सायं 5 से लेकर देर शाम तक विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में शोकाकुल परिवारों के घर पहुंच कर शोक संवेदना जताई। इस दौरान विधायक राजमणि कोल के साथ भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ-साथ अपर शासकीय अधिवक्ता अनिल मिश्रा भी मौजूद रहे। सबने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया।