कटंगी: एक सप्ताह से भी अधिक का समय बीतने के बाद भी शुरू नहीं हो पाया कटंगी शहर के बड़े तालाब का सीमांकन
कटंगी शहर के मध्य में स्थित बड़े तालाब का सीमाकंन एक सप्ताह से भी अधिक का समय बीतने के बाद शुरू नहीं हो पाया है। 13 जनवरी को राजस्व अमला तालाब का सीमाकंन करने के लिए गया था लेकिन झाड़ियां होने की वजह से सीमाकंन में दिक्कतें आ रही थी ऐसी स्थिति में राजस्व अमले ने मौके पर पंचनामा बनाकर नगर परिषद को 07 दिनों के भीतर व्यवस्था बनाकर देने के लिए कहा था।