गावां बाजार व अन्य चौक चौराहा पर घूम घूम कर गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच बीडीओ महेंद्र रविदास ने कंबल का वितरण किया। इस कपकपाती ठंड में जिला प्रशासन की ओर ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। बताया गया कि लगातार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर गरीब असहाय लोगों के बीच किया जा रहा है।