भरतपुर के तापमान 45 डिग्री से भी ऊपर पहुंच चुका है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग घरों से बाहर निकलने से भी परहेज कर रहे हैं। वहीं ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए कूलरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे ट्रांसफार्मर ठंडा रहे और कोई फॉल्ट न हो।