मथुरा: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत के कारण रात्रि पदयात्रा अनिश्चित काल के लिए बंद, मेल मिलाप भी बंद
संत प्रेमानंद महाराज की अचानक तबियत बिगड़ने से वृंदावन में निकलने वाली पदयात्रा अब अनिश्चितकालीन बंद कर दी गई है आश्रम से मिली जानकारी के अनुसार महाराज जी की तबीयत खराब होने से उन्हें परेशानी हो रही है जिसके चलते मिलन और पदयात्रा दोनों बंद किए गए हैं हालांकि दो दिन पहले से ही महाराज जी ने अपनी पदयात्रा बंद कर दी थी ।