झालरापाटन: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षामित्र गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ के जूनाखेड़ा चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षामित्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है,अस्पताल चौकी पुलिस ने शनिवार सुबह 9:00 बजे बताया कि शिक्षामित्र जुझार सिंह किशनपुरिया गांव का रहने वाला है, वह अपनी बिमार चाची से मिलने के लिए झालावाड़ अस्पताल आ रहा था।