गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पीड़ितों की फरियाद सुनी, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए
गोरखनाथ मंदिर में शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान सैकड़ों पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता से रूबरू हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे ।उक्त कार्यक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री के मीडिया सेल द्वारा मिली