इटावा: सिविल लाइन इलाके से लापता युवक के अपहरण की आशंका, परिजनों ने लुहन्ना चौराहे पर देर शाम लगाया जाम, पुलिस ने दिया आश्वासन
Etawah, Etawah | May 27, 2025 सिविल लाइन के एक गांव के युवक के अपहरण की आशंका व्यक्त कर परिजनों ने गांव के लोगों के साथ लुहन्ना चौराहे पर जाम लगा दिया। युवक सोमवार शाम दावत में जाने की बात कहकर घर से निकला था। गांव की एक युवती की बुआ के घर के बाहर युवक की चप्पल मिलने से परिजनों ने अपहरण करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।