बांधवगढ़: नवतपा खत्म होते ही उमरिया में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत
उमरिया में नवतपा समाप्त होते ही मौसम ने करवट ले ली। शुक्रवार 6 जून को दोपहर करीब 2 बजे से जिले में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। पिछले कई दिनों से 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहे तापमान और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। बारिश के साथ मौसम सुहावना हो गया, जिससे मजदूर वर्ग, रिक्शा चालकों और राहगीरों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है