खरगोन। वर्षों से शोषण का दंश झेल रहे प्रदेश के लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों ने अब भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है। मंगलवार को शहर के गणेश मंदिर परिसर से निकली विशाल रैली ने सड़कों पर उतरकर अपनी ताकत दिखाई। मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारियों ने निगम/मंडल के गठन और समान कार्य-समान वेतन की पुरजोर मांग की।