खरगोन। शहर का डायवर्सन रोड एक बार फिर खून से लाल हो गया। डालका निवासी अनिश चौहान अपनी पत्नी पायल के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आए काल रूपी डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में पायल के सिर में गंभीर चोट आई और अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।